Monday, February 16, 2015

हाजर नाजर साहिब मेरा

                                               बन्दीछोड़ गरीब दास साहिब जी की स्मृति में छतरी साहिब मंदिर छुड़ानी धाम में प्रतिवर्ष ३-३ दिनों के ३ भव्य मेलो का आयोजन होता है | वैसाख शु० त्रयोदशी से पूर्णिमा तक (अवतार दिवस) | भादो अमावश्या से शु० दिवितीया तक (निर्वाण दिवस) | फाल्गुन शु० दशमी से द्वादशी तक (किरपा पर्व) | फाल्गुन मेंले का समय था | श्री सतगुरु ब्रह्म सागर जी महाराज  भुरीवालो की प्रेरणा से पंडित विशुद्धानन्द जी ने सत्यपुरुष धाम श्री छुड़ानी धाम में बन्दीछोड़ गरीब दास साहिब जी की संगमरमर की बड़ी ही सुन्दर प्रतिमा बनवाई | पंडित विशुद्धानन्द जी बड़े विद्वान और तपस्वी महापुरुष थे | सतगुरु ब्रह्म सागर जी महाराज  भुरीवालो ने अपनी मौजूदगी में पूरे विधि-विधान से प्रतिमा की पूजा व प्राण प्रतिष्ठा करवाई | फाल्गुन मेंले का समय था |