Tuesday, February 18, 2014

श्री छुडानी धाम की गाथा

श्री छुड़ानी धाम प्राचीन काल से ही बड़ा पवित्र स्थल रहा है यँहा सत्पुरुष सतगुरु कबीर साहिब जी महाराज ने  श्री.श्री.१००८ आचार्य गरीब दास जी महाराज के रूप में जन कल्याण के लिए अवतार लिया था पर यह भूमि उससे पहले भी बहुत उतम थी I


                                     बात उस समय की हैं जब राजा विराट की नगरी अलवर के पास थी .राजा विराट का सेनापति कीचक बहुत ही बलवान था उसमे कई हजार हाथियों का बल था राजा विराट को अपने सेनापति के बाहुबल पर पूरा भरोसा था और कोई राजा इनसे युद्ध करने की नहीं सोचता था I दुर्योधन ने एक बार हस्तिनापुर में बहुत बड़ा यग कराया था जिसमे दूर-२ से राजा शामिल हुए पर राजा विराट उसमे शामिल नहीं हुआ क्युकि वह दुर्योधन को अन्यायी मानता था I तो दुर्योधन उससे नफरत करने लगा था I जब पांड्वो का १२ वर्ष का वनवास पूरा हुआ तो  पांडव १ वर्ष का अज्ञात वास काटने के लिए राजा विराट के महलोँ में वेश बदल कर रह रहे थे I तब कीचक की बुधि द्रोपदी की सुन्दरता पर चलायमान हो गयी I द्रोपदी ने उससे कहा भी कि मेरे ५ पति हमेशा मेरी रक्षा के लिए गुप्त रूप में मेरे साथ रहते हैं .कीचक ने बात न मानी तब भीम ने कीचक का वध कर दिया था I जब दुर्योधन को पता चला की राजा विराट का सेनापति मारा गया हैं तब दुर्योधन ने विराट की नगरी पर आक्रमण कर दिया था .और उस समय जिस राजा के पास जितना ज्यादा गोधन होता था वह उतना ही धनवान मन जाता था और राजा विराट के पास तो ६०००० गायें थी . उस समय पांड्वो का १ वर्ष का अज्ञात वास भी पूरा हो गया था और राजा विराट का युवराज उतम कुमार अपनी सेनापति का युवराज बन गया था युद्ध के समय उतम कुमार का सारथी अर्जुन था जो कि अभी भी गुप्त वेश में था  दुर्योधन ने रजा विराट की ६०००० गायें छीन ली जब उतम कुमार कोरवों से युद्ध में पिछड रहा था तब अर्जुन ने एक पीपल की खाड  में रखा हुआ गांडीव धनुष निकल कर कोरवो को हरा दिया और राजा विराट की ६०००० गायें छड़ाई वो गायें जंहाँ से छुड़ाई थी उस जगह का नाम छुड़ानी पड़ गया और आगे जाकर वह पूरण रूप से श्री.छुड़ानी धाम हो गया I

Iसतपुरुष कबीर दास जी महाराज की जय II

Iआचार्य श्री.श्री.१००८ गरीब दास जी महाराज की जय II

Iसतगुरु भूरीवाले जी महाराज की जय II

II श्री छुडानी धाम धाम की जय II


1 comment:

  1. baba garibdas ji maharaj k sbhi bhakton k naam or un sbhi k baare me kuch btaen

    ReplyDelete